After Header-1

जम्मू-कश्मीर : मुठभेड़ में स्थानीय आतंकवादी मारा गया

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक स्थानीय आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

पुलिस ने कहा कि कुलगाम के हुवरा उस समय मुठभेड़ शुरू हुई, जब आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने सोमवार रात घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।
पुलिस ने कहा, “शुरुआती गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं इस दौरान एक स्थानीय आतंकवादी को मार गिराया गया।” उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और समूह संबद्धता स्थापित की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गई है। उन्होंने कहा , तलाशी अभियान जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.