After Header-1

काहिरा में अल-हकीम मस्जिद गए प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मिस्र की राजकीय यात्रा के दौरान काहिरा में अल-हकीम मस्जिद गए। मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्री डॉ. मुस्तफा वज़ीरी ने प्रधानमंत्री की अगवानी की।

प्रधानमंत्री ने बोहरा समुदाय के नेताओं से भी मुलाकात की, जो इस फातिमीद युग की शिया मस्जिद के रख-रखाव में सक्रिय रूप से शामिल हैं। उन्होंने भारत और मिस्र के लोगों के बीच प्रगाढ़ संबंधों पर प्रकाश डाला।

हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक का दौरा भी किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र की राजकीय यात्रा के दौरान काहिरा में हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव सेमेटरी का दौरा किया।

प्रधानमंत्री ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र और अदन में अपनी जान न्योछावर करने वाले 4300 से अधिक बहादुर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.