असम में बाढ़ का कहर, 5 लाख लोग प्रभावित, अमित शाह ने दिया मदद का भरोसा

नई दिल्ली। असम में इन दिनों भयंकर बाढ़ कि चपेट में है । बाढ़ के पानी से असम में लगभग 19 जिलों में पानी भर गया है। इन जिलों में रहने वाले लगभग 5 लाख लोग प्रभावित हुए है।

असम में आई बाढ़ को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से भी बातचीत की है।

असम में आई बाढ़ के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि भारी बारिश के कारण असम के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे थे। मैंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात की हम संभव सहायता को दिया है।

एनडीआरएफ की टीमें पहले ही जमीन पर राहत और बचाव अभियान चल रहा है। इसके लिए पर्याप्त बल तैयार किया गया है। अमित शाह ने इस पर लिखा कि मोदी सरकार इस कठिन समय में हमेशा असम के लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़ी हुई है।

गृह मंत्री अमित शाह ने असम में मदद का आश्वासन दिया है। इसके लिए हर संभव सहायता का आश्वासन गृहमंत्री की ओर से दिया गया है। असम में बाढ़ के पीड़ितों की मदद करने के लिए असम सरकार प्रतिबद्ध है। असम सरकार हाई अलर्ट पर है।

इस बाढ़ से जो भी लोग प्रभावित हैं उन्हें जरुरी सहायता दी जा रही है। असम में आई बाढ़ को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत सरकार से राज्य को मिली हर संभव मदद के लिए हम पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रिया करते है। एक अधिकारी ने कहा कि असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को भी गंभीर बनी रही, नौ जिलों में चार लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हालांकि जलस्तर कम होना शुरू हो गया है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के एक अधिकारी ने कहा कि इस साल राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की पहली लहर में अब तक तीन लोगों की जान गई है। एएसडीएमए की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ से बक्सा, बारपेटा, दरांग, धुबरी, गोलपारा, कामरूप, लखीमपुर, नलबाड़ी और उदलगुरी जिलों में 4,07,700 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

Leave a Reply