पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बाढ़ का कहर

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बाढ़ का कहर है। बाढ़ कि समस्या से असम की हर सरकारें बखूबी जानती है लेकिन हर साल हालात बाढ़ से बत्तर नजर आते हैं।

लाखों लोगों को बाढ़ के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और कई बार तो लोग अपनी जान से भी हाथ धो बैठते हैं।

बाढ़ से निपटने के लिए आखिर कब बुनियादी कदम उठाए जाएंगे। इस साल भी बाढ़ की चपेट में असम आ चुका हैं। हालातों पर एक नजर डाले तो लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

असम में एक व्यक्ति की मौत हो गई, राज्य में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बाढ़ के कारण लगभग पांच लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में विभिन्न स्थानों पर ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

बाढ़ से जल्द राहत की उम्मीद नहीं है क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे जल स्तर और बढ़ सकता है।
उदलगुरी जिले के तामुलपुर में बाढ़ के कारण एक मौत की सूचना मिली है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार शाम तक बाढ़ के कारण 4.95 लाख लोग प्रभावित हुए।

Leave a Reply