सिंधिया के करीबी बैजनाथ यादव कांग्रेस में शामिल

भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में गए उनके करीबी बैजनाथ यादव अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस ने कहा आगे आगे देखिए होता है क्या। बस सिंधिया को छोड़ उनके बाकी सारे साथी कांग्रेस में लौट आएंगे।

2018 में 15 साल का वनवास खत्म कर सत्ता में पहुंची कांग्रेस को ज्योतिरादित्य सिंधिया के दल बदल के कारण कुर्सी खोना पड़ी थी। अब 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सिंधिया को टारगेट करना शुरू कर दिया है। भोपाल में आज सिंधिया के करीबी बैजनाथ यादव, विनय यादव, नीरज सिंह, रामवीर यादव समेत उनके कई समर्थक और नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई।
अरुण यादव ने कहा अब बीजेपी में अकेले सिंधिया रहेंगे। सिंधिया समर्थक विधायक, पूर्व विधायक, कार्यकर्ता जो बीजेपी में घुटन महसूस कर रहे हैं। समय आने पर वह कांग्रेस पार्टी में लौटेंगे। अरुण यादव ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए मूल कांग्रेसी वापस पार्टी में लौटेंगे। इसके अलावा भाजपा के भी कई चेहरे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। यादव ने कहा पुराने कांग्रेसी पार्टी नेताओं के संपर्क में हैं। उन्हें पार्टी में वापस लेने का फैसला संगठन के स्तर पर होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.