जम्मू कश्मीर: सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सेना और पुलिस ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि यह ऑपरेशन कुपवाड़ा जिले के डोबनार मचल के सीमावर्ती क्षेत्र मेंं चलाया गया था, जहां सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने मिलकर दो आतंकवादियों को मार गिराया है।

पुलिस ने बताया कि जिस इलाके में आतंकवादियों को ढेर किया गया है, उसे सील कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन को जारी रखा गया है। हालांकि पुलिस से अभी और जानकारी नहीं मिल सकी है। आतंक का सफाया करने के लिए सेना और जम्मू-कश्मीर की पुलिस एक्टिव हैं। दोनों के संयुक्त ऑपरेशन  के जरिये आतंकवादियों को ढेर किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.