After Header-1

गोपनीय दस्तावेज मामला: अदालत में पेश होंगे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गोपनीय दस्तावेज अपने आवास में रखने को लेकर दर्ज आपराधिक मामले में अदालत में पेश होंगे। इससे पहले उन्होंने और उनके सहयोगियों ने समर्थकों को इसके खिलाफ अदालत के बाहर प्रदर्शन करने को कहा।

ट्रंप मंगलवार को यानी कल मियामी की अदालत में पेश होंगे। अभियोग से पहले पूर्व राष्ट्रपति ने न्याय विभाग के विशेष वकील जैक स्मिथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उन्हें ‘‘विक्षिप्त’’ तथा अभियोजकों की उनकी टीम को ‘‘ठग’’ करार दिया।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि वह राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से मियामी कोर्टहाउस के बाहर प्रदर्शन में शामिल होने को कहा। ट्रंप ने ‘डब्ल्यूएबीसी रेडियो’ को दिए एक साक्षात्कार में अपने मित्र एवं सलाहकार रोजर स्टोन से कहा,‘‘ हमें अब हमारे देश में ताकत चाहिए। उन्हें (समर्थकों को) बाहर जाना है और उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना है।’’

Leave A Reply

Your email address will not be published.