After Header-1

अखिलेश का भाजपा सरकार पर तंज ,कहा- यूपी की ट्रैफिक व्यवस्था सांड संभाल रहे

सीतापुर। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा की यूपी की ट्रैफिक व्यवस्था सांड संभाल रहे हैं।

छुट्टा जानवरों की समस्या को मंच से उठाते हुए सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सांड हमारे खेत ही नहीं चर रहे आज कल ट्रैफिक व्यवस्था भी संभाल रहे हैं। लोग सांड की टक्कर से मार रहे हैं।

हमारे विधायकों ने सांड की तस्वीर सीएम को दिखाई मगर उनको कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि हमने ऐलान किया था यदि समाजवादियों की सरकार बनेगी तो सांड से टकराकर अगर कोई मारता है तो हम 5 लाख देंगे, सरकार को भी यही करना चाहिए।

यूपी पुलिस पर जमकर साधा निशाना

सीतापुर के नैमिषारण्य में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते अखिलेश यादव ने हुए भाजपा व यूपी पुलिस जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का टेंपरेचर 46 डिग्री है। हम लोग 46 डिग्री तापमान में बैठेते हैं, इसलिए भाजपा घबरा गई है।

इतना ही नहीं अखिलेश ने भाजपा की टिफिन पर चर्चा पर चुटकी लेते हुए कहा कि हम लोग 46 डिग्री तापमान में बैठे हैं और भाजपा के लोग टिफिन ला रहे हैं, उनका खाना समाजवादी खाएंगे। वहीं जातीगत जनगणना की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि जब जातीय जनगणना की बात होती है तो बीजेपी घबरा जाती है।
मीडिया में चल रही सॉफ्ट हिंदुत्व वाली खबरों पर भी अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि हम लोग पहले से सॉफ्ट हैं, अब हार्ड होने की जरूरत है। मीडिया कहती है आप सॉफ्ट हिंदुत्व की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंदौली में किन्नर समाज के लोगों को गुस्सा आया और उन्होंने अपने कपड़े उतारे, पुलिस की लाठी छीनी और उनके पक्ष में रिजल्ट आया। इसलिए सॉफ्ट होने से काम नहीं चलेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि अखबारों में खबर पढ़ी होगी, पुलिस चोर बन गई है। पुलिस को केवल फेक एनकाउंटर ही नहीं वसूली की भी खुली छूट है। उन्होंने कहा कि 50 किलो चांदी पुलिस ने चुरा ली। इस दौरान सपा प्रमुख ने कहा कि यूपी में 15,000 फेक एनकाउंटर हुए हैं। सपा की सरकार बनी तो इन सभी फेंक एनकाउंटर्स की जांच होगी और दोषियों को सजा मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.