After Header-1

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में त्रिवेंद्र ने विपक्ष पर साधा निशाना

बलिया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। त्रिवेंद्र ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई साथी कांग्रेस पर निशाना साधा और विपक्ष पर कई सवाल भी उठाये।

रावत भाजपा सरकार का सफल नौ साल पूर्ण होने पर दूबेछपरा स्थित पूर्णानंद इंटरमीडिएट कालेज में बुधवार को आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

कुछ लोग विदेश के मंच से देश की बुराइयां कर रहे है

त्रिवेंद्र ने कहा कि जब देश खुद को सम्मानित व गर्व की अनुभूति कर रहा है, तब कुछ लोग विदेश के मंच से देश की बुराइयां कर रहे है। गालियां दे रहे है, लेकिन जनता सब जानती है। समय से इसका माकूल जबाब भी देगी। इस अवसर पर सहजानन्द राय (क्षेत्रीय अध्यक्ष), विजय बहादुर दुबे (जिला प्रभारी), जय प्रकाश साहू (भाजपा जिलाध्यक्ष), विक्रम सिंह (पूर्व विधायक) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।संचालन हरीकंचन सिंह ने किया। सम्मेलन में विपुलेन्द्र सिंह, आदित्य नारायण तिवारी, अश्वनी ओझा, अवनींद्र ओझा, पिंकू ओझा, धनंजय सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.