After Header-1

पीआरडी विभाग के अधिकारियों के साथ रेखा आर्य ने की बैठक, अधिकारियों के दिए निर्देश

देहरादून । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को विधानसभा में पीआरडी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद रेखा आर्य ने कहा कि पीआरडी के जरिए तकनिकी पदों पर जल्द तैनाती कि जाएगी। साथ ही विभागीय अधिकारियों को नियामवली तैयार करने के मंत्री ने निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने पीआरडी एक्ट के संशोधन पर मुहर लगा दी है। जल्द नियामवली तैयार कर इसका जीओ जारी किया जाए। आर्य ने अधिकारियों को एक माह के भीतर नियामवली बनाने का काम पूरा करने को कहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीआरडी एक्ट में संशोधन से अब राज्य का अपना एक्ट बनाया जा रहा है। जिसके तहत पीआरडी कर्मचारियों को कई सुविधाएं दी जा रही है।

पीआरडी एक्ट के तहत गर्भवती महिलाएं को मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। इसके साथ ही पीआरडी सेवक भी अब आठ साल तक नौकरी कर पाएंगे। रेखा आर्य ने कहा कि पीआरडी जवानो के लिए तैनाती कि आयु सीमा अब 18 से 42 वर्ष की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.