फर्जी डिग्री में सहायक अभियंता बर्खास्त

देहरादून। फर्जी B.Tech डिग्री के दम पर नियुक्ति पाने के आरोप सिंचाई विभाग ने सहायक अभियंता ईसम सिंह को बर्खास्त कर दिया है। सचिव सिंचाई हरीश चंद्र सेमवाल ने आदेश जारी किया है।
सेमवाल ने बताया कि ईशम सिंह वर्तमान में यांत्रिक शाखा में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थे ।उनकी नियुक्ति बीटेक की डिग्री के आधार पर हुई थी, लेकिन डिग्री पर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसके बाद2019 से उन्हें कई बार नोटिस देकर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया यही नहीं 2021 में व्यक्तिगत सुनवाई का मौका दिया गया लेकिन सिंह अपना पक्ष रखने में नाकाम रहे।
इसके बाद भी भागने लोक सेवा आयोग हरिद्वार से उनकी सेवा समाप्त करने की अनुमति मांगी थी इसी साल मार्च में इस प्रकरण में आयोग की सहमति मिलने के बाद अब सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.