After Header-1

जम्मू कश्मीर: फूल से फिसली बस, 10 लोगों की मौत

300×250 ADS-1

जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले में एक बस के पुल से फिसल कर खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस कटरा जा रही थी, तभी झज्जर कोटली इलाके में यह दुर्घटना हुई। बस में सवार तीर्थयात्री माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहे थे। कटरा त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल के लिए आधार शिविर है।
जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने कहा कि 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हुए हैं। बचाव अभियान जारी है। स्थानीय निवासी बचाव अभियान में पुलिस की मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को जम्मू में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में 21 मई को माता वैष्णो देवी के लिए तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के पलट जाने से 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और 24 लोग घायल हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.