योगी आदित्‍यनाथ ने चौधरी चरण सिंह को किया याद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 36वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गांवों, किसानों, शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए उन्होंने जो मार्ग दिखाए, वे सभी के लिए अनुकरणीय हैं।

मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘जननेता, किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। गांवों, अन्नदाता किसानों, शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए उन्होंने जो मार्ग दिखाए हैं, वे हम सभी के लिए अनुकरणीय हैं।’’ सीएम योगी ने अपने ट्विटर पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी एक तस्वीर भी साझा। उन्होंने कहा कि चरण सिंह किसानों के हित एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए आजीवन समर्पित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.