After Header-1

मणिपुर में 30 से अधिक आतंकवादी मारे गये : एन बीरेन सिंह

मणिपुर पुलिस के कमांडो और आतंकवादी समूहों के बीच राज्य के हिस्सों में मुठभेड़ हो रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले 8-10 घंटों से दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी की जा रही है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने प्रशासन द्वारा दी गयी रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि अब तक 30 से अधिक आतंकवादी मारे गिराये गये हैं। कहा कि आम नागरिकों के खिलाफ आतंकी एम-16 और एके-47 असॉल्ट राइफलों व स्नाइपर गन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

आतंकी कई गांवों में घरों को आग के हवाले करने के लिए आये थे। सीएम बीरेन सिंह ने दावा हमने सेना और अन्य सुरक्षा बलों की मदद से उनके खिलाफ बहुत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएम बीरेन सिंह ने दावा किया है कि आतंकवादी निहत्थे आम नागरिकों पर गोलियां चला रहे हैं। कतहा कि यह लड़ाई मणिपुर को तोड़ने की कोशिश कर रहे हथियारबंद आतंकवादियों और केंद्र की मदद से चलने वाली राज्य सरकार के बीच है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विद्रोहियों ने कल रात दो बजे इंफाल घाटी और उसके आसपास के पांच इलाकों में एक साथ हमला किया। इनमें सेकमाई, सुगनू, कुम्बी, फायेंग और सेरौ क्षेत्र शामिल हैं।इन इलाकों में गोलीबारी और सड़कों पर लावारिस लाशें पड़े होने की सूचना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.