दो जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड एक अटैच

देहरादून। शराब की दुकानों के व्यवस्थापन में नाकाम जिला आबकारी अधिकारियों पर सचिव आबकारी ने दुकानों के व्यवस्थापन को लेकर लगातार बरती जा रही लापरवाही को सचिव आबकारी ने गंभीरता से लिया जिसके बाद दोनों जनपदों के जिला आबकारी अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई जबकि एक को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

शनिवार को सचिव हरि चंद्र सेमवाल ने उत्तरकाशी के जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी और चमोली जिले के जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल को निलंबित करने के साथ ही अल्मोड़ा जिले के जिला अधिकारी अधिकारी रमेश बंगवाल को आबकारी मुख्यालय में संबंध करने के आदेश जारी किए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.