After Header-1

स्टॉकहोम में भारतीय प्रवासियों के सदस्यों के साथ जयशंकर ने कि बातचीत

भारत के विदेश मंत्री के रूप में देश की अपनी पहली यात्रा पर स्वीडन में मौजूज एस जयशंक ने नॉर्डिक देश की राजधानी स्टॉकहोम में भारतीय प्रवासियों के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए एक लोकप्रिय हिंदी मुहावरे का इस्तेमाल किया तो सभी हंस पड़े। जयशंकर ने कहा कि मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोग हिंदी जानते हैं, लेकिन मुझे जो जानकारी दी गई है, उसके लिए आपके मुंह में घी शक्कर। जयशंकर के इतना कहे जाने के बाद काफी देर तक तालियां बजती रहीं। भारतीय समुदाय की तरफ से इसका खूब स्वागत भी किया गया।

भारतीय कम्‍युनिटी के साथ बातचीत में उन्‍होंने ‘बदलते भारत’ की झलक देखी। वहां बसे भारतीयों ने जयशंकर को बताया कि जैसे भारत का ग्‍लोबल प्रोफाइल बेहतर हुआ है। उनकी बातें सुनकर जयशंकर गदगद हो गए। जब माइक संभाला तो बोल पड़े, ‘आपके मुंह में घी-शक्‍कर…’।

दरअसल, जयशंकर स्वीडन के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। स्वीडन वर्तमान में यूरोपीय संघ की परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। स्वीडन के अपने समकक्ष टोबियास बिलस्ट्रॉम के साथ जयशंकर ने त्रिपक्षीय मंच के उद्घाटन सत्र के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की जिसमें भारत, यूरोप और अमेरिका से जुड़े मुद्दे भी शामिल रहे। जयशंकर ने ट्वीट किया कि विदेश मंत्री टोबियास बिलस्ट्रॉम के साथ आज सुबह स्टाकहोम में भारतीय त्रिपक्षीय मंच में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि समकालीन मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर सकारात्मक बातचीत की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.