नारी सम्मान योजना का कांग्रेस नेता ने किया शुभारंभ

ग्वालियर। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह ने आज यहां नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया।

इस योजना के तहत कांग्रेस ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को 1500 रूपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता तथा 500 रूपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जायेगा।
डॉ. सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पिछली कमलनाथ सरकार ने भी अपने 15 माह के कार्यकाल में महिलाओं के लिए काफी योजनाएं लागू की थी। कमलनाथ सरकार में महिला अत्याचार में कमी आई थी। उन्होंने बताया कि अब कांग्रेस सरकार बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिये गये वचन पत्र के अनुसार महिलाओं को अन्य योजनाओं में भी लाभ देगी। वहीं बच्चियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करेगी।

इस मौके पर महापौर ग्वालियर श्रीमती शोभा सिकरवार मध्यप्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं ग्वालियर के प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित थे। डॉ. सिंह ने बताया कि महिला सम्मान के फार्म लेकर मंडल, बूथ पदाधिकारी सेक्टर पदाधिकारी ब्लाक और विधानसभा के पदाधिकारी घर घर जाकर फार्म भरवाएंगे। उसकी रसीद पार्टी कार्यालय में जमा होगी। इस फार्म मेंं महिलाओं की सामान्य जानकारी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.