After Header-1

अमृतपाल सिंह से मिली किरणदीप कौर

नयी दिल्ली। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार किरणदीप कौर ने आज यानि कि गुरुवार को अपने पति अमृतपाल सिंह से मुलाकात की और करीब एक घंटे तक उनकी मुलाकात चली।

असम की डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल व उसकी पत्नी की मुलाकात हुई। इस दौरान किरणदीप कौर के साथ दीपक कलसी की पत्नी भी मौजूद रही।
आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है और उस पर एन.एस.ए. लगा हुआ है। करीब डेढ़ महीने बाद उसकी पत्नी की उससे मुलाकात हुई है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.