After Header-1

बीएसएफ ने दो पाक मादक तस्कर को मार गिराया

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त होने के संदेह में दो पाकिस्तानियों को राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मार गिराया।

यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। सूत्रों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात बाड़मेर में सीमाक्षेत्र के पास हुई। उन्होंने बताया कि तलाशी के बाद करीब तीन किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ जब्त किया गया। भारत के पश्चिमी क्षेत्र में पाकिस्तान के साथ लगभग 1,036 किलोमीटर लंबी सीमा राजस्थान से लगती है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.