युवक का इलाज के दौरान मौत, सीएम आवास के सामने किया था आत्मदाह का प्रयास

उन्नाव। उन्नाव में सफीपुर विधायक को गोली मारने की धमकी देने वाले युवक की सोमवार भोर इलाज के दौरान मौत हो गई। बीती 26 अप्रैल को लखनऊ में सीएम आवास के निकट उसने आत्मदाह का प्रयास किया था। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया था।

तभी से उसका लखनऊ के केजीएमयू में इलाज चल रहा था। सोमवार भोर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बता दें कि माखी थानाक्षेत्र के रनागढी गांव निवासी आनन्द मिश्रा ने सोशल मीडिया पर सफीपुर विधायक बम्बालाल दिवाकर के विरुद्ध बीते दिनों कुछ धमकी भरे पोस्ट साझा किए। जिसके बाद बीती 21 अप्रैल को उसने एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना के सीयूजी नंबर पर फोन कर विधायक को जुलाई माह में गोली मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसे ढूंढ रही थी। पुलिस को उसकी लोकेशन गुजरात के दादरा नगर हवेली की मिली थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.