After Header-1

मेक्सिको : गहरी खाई में गिरी बस, 18 लोगों की मौत

मेक्सिको सिटी। पश्चिमी मेक्सिको में एक पर्यटक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी और 33 अन्य घायल हो गये है। नयारित राज्य के अभियोजक कार्यालय ने यह जानकारी दी है। दुर्घटना शनिवार की रात नयारित की राजधानी टेपिक और प्यूर्टो वालार्टा शहर को जोड़ने वाले एक राजमार्ग पर हुई।

नयारित अभियोजक कार्यालय ने रविवार को ट्विटर पर एक बयान में कहा कि पर्यटक बस दुर्घटना में 11 महिलाओं और सात पुरुषों की मौत हो गई। अन्य 33 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, गुआडालाजारा शहर से नयारित राज्य की कॉम्पोस्टेला नगर पालिका स्थित रिनकॉन डी गुआयाबिटोस जाने के दौरान बस लगभग 50 फुट खाई में गिर गई। मामले की जांच की जा रही है।

रूसी मिसाइल हमलों में मारे गए बच्चों को रिश्तेदारों ने नम आंखों से दी विदाई
इधर, यूक्रेन के मध्य शहर उमान में रूस के मिसाइल हमलों में मारे गए बच्चों तथा अन्य लोगों को उनके रिश्तेदारों तथा मित्रों ने नम आंखों से दफनाया। उमान में शुक्रवार को एक अपार्टमेंट में दो मिसाइल हमलों के कारण 23 लोगों की मौत हो गयी थी। यूक्रेन के गृहमंत्री इहोर क्लिमेंको ने बताया कि मृतकों में छह बच्चे भी शामिल हैं। उमान में क्षतिग्रस्त इमारत पर लोगों ने मृतकों की तस्वीरें रखीं तथा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.