After Header-1

गुंड़ा टैक्स वसूली करने वालों की गर्मी शांत हो गई: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शामलि पहुंचे थे। शामली में उन्होंने एक बार फिर से गर्मी शांत करने वाला बयान दिया है। योगी ने कहा कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता, गुंडा टैक्स नहीं लगता। उन्होंने कहा कि गुंड़ा टैक्स वसूली करने वालों की गर्मी शांत हो गई है। इसके साथ ही योगी ने कहा कि मैंने विधनसभा चुनावों में कहा था, 10 मार्च 2022 आने दीजिए जो लोग उस समय गर्मी गर्मी दिखा रहे थे उनकी गर्मी अब तक शांत हो गई होगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुंड़ा टैक्स वसूली करने वाल कहां चले गए उनका कुछ पता ही नहीं है। उनके लिए अब 2 बूंद आंसू बहाने वाला तक नहीं। इससे पहले योगी आदित्‍यनाथ ने विपक्ष की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उपद्रव एवं माफिया नहीं बल्कि उत्‍सव एवं महोत्‍सव उत्‍तर प्रदेश की पहचान है। उन्होंने कहा कि यूपी में माफिया अपराधी अतीत हो चुके हैं। यूपी अब सुरक्षा और खुशहाली का प्रतीक बना है। माफिया-गुंडों के उपचार के लिए हमारी पुलिस पर्याप्त है। यूपी में ना अब कर्फ्यू, ना दंगा, सब चंगा है। योगी ने कहा कि ना रंगदारी, ना फिरौती, अब यूपी में नहीं है किसी की बपौती। अब माफिया नहीं महोत्सव यूपी की पहचान बन चुकी है।

भाजपा नेता ने कहा कि यह चुनाव डबल इंजन की सरकार के साथ तीसरे इंजन को जोड़ने के लिए हो रहा है जिसमें नगर निगमों के महापौर, पार्षद, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्‍यक्षों और सभासदों को कमल निशान पर मत देकर चुनाव जिताना है और जब बहुमत का उनका बोर्ड बनेगा तो दिल्ली से जो पैसा आएगा उसका सदुपयोग होगा। उन्होंने कहा, हमें तय करना है कि हमें 2017 के पहले की जातिवादी सरकारें चाहिए या फिर गरीब कल्‍याण के लिए समर्पित सरकार चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि हमें तय करना होगा कि युवाओं के हाथ में तमंचे हों या युवाओं के हाथ में टैबलेट और स्मार्टफोन हो। हमें तय करना है कि गलियों में अपराधियों की गोलियों की तड़तड़ाहट होनी चाहिए या फिरभजन गंगा का प्रवाह सुनाकर लोगों के जीवन में परिवर्तन।

Leave A Reply

Your email address will not be published.