महाराष्ट्र सरकार का डेथ वारंट जारी, 15-20 दिन में गिर जायेगी सरकार: संजय राउत

नयी दिल्ली।  शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने फिर एक बार दावा किया कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार का डेथ वारंट जारी हो गया है। अगले 15-20 दिन में सरकार गिर जायेगी।इससे पहले फरवरी में भी शिंदे सरकार के गिरने का दावा वे कर चुके हैं।
शिवसेना के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले धड़े के प्रमुख नेता राउत ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी अदालत के आदेश का इंतजार कर रही है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि न्याय किया जायेगा। राज्यसभा सदस्य संजय राउत सुप्रीम कोर्ट में लंबित उन याचिकाओं का जिक्र कर रहे थे जिनमें से एक में शिवसेना (शिंदे धड़े) के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया गया है, जिन्होंने ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी।
राउत ने दावा किया, मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके 40 विधायकों की सरकार 15-20 दिन में गिर जायेगी। इस सरकार का डेथ वारंट जारी हो गया है।अब यह तय होना है कि कौन इस पर हस्ताक्षर करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.