दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय पहलवान का फिर धरना शुरु

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से नाराज चल रहे भारतीय पहलवान एक बार फिर लामबंद हो गए हैं और दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर से धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे पहलवान अपनी मांगे पूरी न होने से नाखुश हैं।

पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा, ‘हमें केवल एक ही शिकायत है। हमारी मांगों को लेकर कुछ भी नहीं किया गया है। हम यहां रेसलिंग को बचाने उतरे हैं। हम चार बजे इस पर विस्तार से बात करेंगे।’

बजरंग पूनिया ने बताया कि उन्होंने कनॉट प्लेस के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने की कोशिश की लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। विनेश फोगाट ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कई महिला पहलवानों ने देश के लिए मेडल जीते लेकिन उनके साथ पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने यौन शोषण किया है। 21 अप्रैल को शिकायत करने के बावजूद दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।’ वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि वो जांच करने के बाद ही एफआईआर दर्ज करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.