After Header-1

उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

दोनों डिप्टी सीएम की सुरक्षा बढ़ाई गई

डिप्टी सीएम के सारे कार्यक्रम रद्द

सीएम योगी ले रहे हैं पल-पल की अपडेट

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सभी जिलों में धारा 144 लागू की गयी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद यूपी हाई अलर्ट पर है। प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू की गयी है। प्रयागराज में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी समेत वरिष्ठ अफसरों को प्रयागराज जाने के निर्देश दिये हैं। साथ ही राज्य के सभी जिलों से हर 2 घंटे पर लॉ एंड आर्डर सिचुएशन पर अपडेट मांगा है। सीएम ने संवेदनशील इलाकों में पुलिस पीएसी और आरएएफ को फ्लैग मार्च करने को कहा है। योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। सीएम आज अपने आवास पर ही रहेंगे और प्रयागराज की पल-पल की रिपोर्ट लेंगे।

बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक अहमद और अशरफ के शवों का आज पोस्टमार्टम कराया जायेगा।मोर्चरी में 5 डॉक्टरों के पैनल पोस्टमार्टम करेंगे।मजिस्ट्रेट के सामने इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को दफन कर दिया जायेगा. सूत्रों के अनुसार, आज देर शाम उन्हें प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है।वहीं अतीक और अशरफ हत्याकांड की जांच के लिए 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है।
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के मामले में अतीक के परिवार की तरफ से एफआईआर दर्ज करायी जायेगी।सूत्रों के मुताबिक, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा अपने पति अशरफ और जेठ अतीक अहमद के मर्ड के मामले में शिकायत करेंगी, जिसे अतीक के वकील शाहगंज थाने लेकर जायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.