After Header-1

एसएमसी चुनाव : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची कि जारी

कांग्रेस पार्टी ने शिमला नगर निगम (एसएमसी) चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए 34 वार्ड में से सात वार्ड के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किये। इस सूची में चार महिला उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं।

कांग्रेस ने जिन नामों को मंजूरी दी है उनमें उमा कौशल (तुत्तीकंडी), उमंग बंगा (लोअर बाजार), शिनम कटारिया (बेनमोड़), कुसुम लता (न्यू शिमला), नरिंदर चौहान (भट्टकुफर), सुरिंदर चौहान (छोटा शिमला) और दीपक रोहल (पत्ययोग) शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान 2 मई को होगा और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13, 17 और 18 अप्रैल को होगी और नामांकन पत्रों की जांच 19 अप्रैल को होगी। आयोग के अनुसार नाम वापसी की आखिरी तारीख 21 अप्रैल है और इसी दिन चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे। कांग्रेस जल्द ही अपनी दूसरी सूची जारी कर सकती है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की सूची 12 अप्रैल को जारी करने की घोषणा की है। अधिसूचना के अनुसार, 34 वार्ड में से तीन अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं, 17 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिनमें से तीन अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए हैं, जबकि 14 वार्ड अनारक्षित होंगे। भाजपा ने 2017 में 32 साल में पहली बार कांग्रेस को निकाय की सत्ता से हटा दिया था। एसएमसी का पांच साल का कार्यकाल जून 2022 में समाप्त हो गया था और इसके लिए चुनाव लगभग एक साल की देरी के बाद हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.