निर्वाचन आयोग ने दिया आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया तथा तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया।
आयोग ने अलग-अलग आदेशों में उत्तर प्रदेश में रालोद, आंध्र प्रदेश में बीआरएस, मणिपुर में पीडीए, पुडुचेरी में पीएमके, पश्चिम बंगाल में आरएसपी और मिजोरम में एमपीसी को दिया गया राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा भी खत्म कर दिया। देश में अब छह दल-भाजपा, कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और आप राष्ट्रीय पार्टी हैं।

आयोग ने कहा कि आप को चार राज्यों-दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है। आप का गठन अरविंद केजरीवाल ने 2012 में किया था और इसने 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव तथा 2022 में पंजाब में जीत हासिल की। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘‘इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? यह चमत्कार से कम नहीं है। सभी को बहुत-बहुत बधाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.