After Header-1

चलाया गया स्वच्छता अभियान

देहरादून। शरीर को निरोगी रखने में योग का बहुत बड़ा महत्व है इसी को ध्येय रखते हुए आज अरुणोदय के वक्त स्वयंसेवकों द्वारा योगाभ्यास किया गया। प्रातः कालीन नाश्ता के पश्चात डॉ राकेश लाल शाह वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस एवं डॉ रोशन प्रसाद जगूड़ी के दिशा निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया साथ ही जैविक खाद बनाने के लिए एक गडडा खोदा गया तथा स्वयंसेवियों को इसकी उपयोगिता समझाई गई।
दिन के भोजन के बाद स्वयंसेवियों की एक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका विषय “सतत भविष्य के लिए सबसे जरूरी कार्य: पर्यावरण संरक्षण में व्यक्तियों की भूमिका” रखा गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० रोशन प्रसाद इस प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। जिसमें सांत्वना पुरस्कार वैभव तिवारी, तृतीय पुरस्कार प्रियांशु पंत, द्वितीय पुरस्कार कुशाग्र मिश्रा एवं प्रथम पुरस्कार प्रियांशु मेहरा एवं अभय रावत को संयुक्त रूप से दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राकेश लाल शाह ने स्वयंसेवकों को प्रेरित किया एवं मंच पर प्रस्तुति देने के गुर सिखाए। उन्होंने स्वयंसेवकों को माता-पिता एवं गुरुजनों की जीवन संवारने में भूमिका के बारे में बताया। साथ ही स्वयंसेवियों को नैतिक मूल्यों की अहमियत भी समझाई।
चाय विराम के पश्चात ‘ओपन माइक’ की पेशकश की गई जिसमें प्रत्येक स्वयंसेवक ने अपनी प्रस्तुति दी। सायंकाल में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया। रात्रि भोजन के साथ चतुर्थ दिवस का समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.