After Header-1

उत्तराखंड में कांग्रेस ने बनाए 26 नये जिला अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों तथा शहरों में 26 नये अध्यक्षों की नियुक्ति की है और सभी को तत्काल प्रभाव से नयी जिम्मेदारी का निर्वहन करने को कहा गया है। कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण कर काम शुरु करने के लिए कहा है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने भूपेंद्र सिंह बिष्ट को अल्मोड़ा,नयन सिंह रावत को रानीखेत, भगत सिंह दसिला को बागेश्वर, पूरन कठैत को चंपावत, मुकेश नेगी चमोली, लक्ष्मी अग्रवाल पछवा दून, जसवीर सिंह गोगी देहरादून, मोहित शर्मा उनियाल पछवादून, सतपाल ब्रह्मचारी हरिद्वार शहर, राजीव चौधरी हरिद्वार, वीरेंद्र जट्टी रुड़की, राजेंद्र चौधरी रुड़की शहर, राहुल चिमवाल नैनीताल, गोविंद सिंह हल्द्वानी, विनोद सिंहनेगी पौड़ी गढ़वाल, विनोद डबराल कोटद्वार, अंजू लुंथी पिथौरागढ़, मनोहर तोलिया डीडीहाट, कुंवर सिंह सजवान रुद्रप्रयाग, राकेश राणा टिहरी गढ़वाल, उत्तम सिंह देवप्रयाग, मुशर्रफ हुसैन काशीपुर, सीपी शर्मा रुद्रपुर, हिमांशु गाबा उधमसिंह नगर, मनीष राणा उत्तरकाशी तथा दिनेश चौहान को पुरोला की जिम्मेदारी दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.