After Header-1

जालंधर लोकसभा सीट, उ प्र, ओडिशा की तीन विस सीटों के उपचुनाव 10 मई को

नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट और उत्तर प्रदेश की दो तथा ओडिशा की रिक्त एक विधानसभा सीट के चुनाव 10 मई को कराने की बुधवार को घोषणा की। ये उपचुनाव कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ ही सम्पन्न होंगे। आयोग की एक विज्ञप्ति के अनुसार इन उपचुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी की जाएगी।

नामांकन 20 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे तथा नामांकन पत्रों की जांच 21 अप्रैल को की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 अप्रैल रखी गई है तथा जरूरत पड़ने पर मतदान 10 भाई को कराए जाएंगे। मतगणना 13 मई को होगी।
जालंधर (अनुसूचित जनजाति) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का उपचुनाव वहां से पिछले चुनाव में निर्वाचित संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण कराना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के छानबे अनुसूचित जनजाति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि राहुल प्रकाश कोल के निधन के कारण तथा सूआर सीट वहां से निर्वाचित मोहम्मद अब्दुल आजम खान के अयोग्य घोषित जाने के कारण रिक्त है।

आयोग इन उप चुनावों के साथ ही मेघालय की सोहियाँग (अनुसूचित जनजाति) सीट का रुका हुआ चुनाव भी संपन्न कराने की घोषणा की है। मेघालय में फरवरी में हुए चुनाव के दौरान इस सीट के यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव प्रक्रिया रोक दी गयी थी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज ही 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के चुनाव 10 मई को कराने की घोषणा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.