सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर शिविरों की आयोजन तिथि घोषित

देहरादून । उत्तराखंड सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर राज्य भर में जनता की समस्याओं के निवारण के लिए बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को देहरादून जिले की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) झरना कमठान ने भी जिले की विधानसभा क्षेत्रों में लगने वाले शिविरों की तिथियां घोषित कर दीं।

उन्होंने बताया कि 27 मार्च को मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत, सामुदायिक केन्द्र, हाथीबड़कला तथा विधानसभा ऋषिकेश में खेल मैदान रायवाला, पुलिस थाने के सामने एवं डोईवाला में गणपति वैडिंग प्वांइट भानियावाला में यह शिविर आयोजित होंगे। सुश्री कमठान ने बताया कि 28 मार्च को विधानसभा कैंट अन्तर्गत, साधुराम इण्टर कॉलेज कावंली रोड़, धर्मपुर विधानसभा में शिवाजी धर्मशाला देहरादून एवं विधानसभा चकराता में पंचायती मंदिर साहिया में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जनमानस को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। शिविर प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होगें

। सीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी देहरादून की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाली जनसुनवाई/जनता दरबार कार्यक्रम को मसूरी क्षेत्रान्तर्गत बहुउद्देशीय शिविर के साथ क्लब किया गया है। जिलाधिकारी बहुउद्देशीय शिविर में उपस्थित रहेंगी। उन्होंने फरियादियों से अनुरोध किया है कि अपनी समस्याओं को निस्तारित करवाने हेतु 27 मार्च को कलेक्ट्रेट के स्थान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हाथीबड़कला में प्रात: 11 बजे प्रतिभाग अपनी समस्याएं रखें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.