After Header-1

उमर अब्दुल्ला ने राहुल गांधी का किया बचाव

जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की “महिलाओं का अब भी यौन उत्पीड़न किया जा रहा है” संबंधी टिप्पणी के बचाव में कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा और उनके बयान में कुछ भी असामान्य नहीं है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “क्या यह तथ्य नहीं है कि भारत में यौन हिंसा होती है। क्या हमें यह बताने के लिए राहुल गांधी की जरूरत है।

कोई भी अखबार खोलो, क्या हम बलात्कार के मामले नहीं सुनते हैं, तो राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा जो इतना असामान्य है।” नेकां के नेता ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान “महिलाओं का अभी भी यौन उत्पीड़न हो रहा है” के बारे में पूछताछ करने के लिए दिल्ली पुलिस के एक दल के राहुल गांधी के आवास पर पहुंचने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.