After Header-1

देश में फिर बढ़ रहा कोरोना,24 घंटे में 918 नए मामले

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 918 नए मामले दर्ज किए गए और दैनिक संक्रमण की दर 2.08 प्रतिशत रही। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के 918 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही कुल सक्रिय मामलों की संख्या 6350 हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोविड संक्रमण की दर 2.08 प्रतिशत रही। वहीं इस दौरान 479 व्यक्ति संक्रमण से उबर गए हैं।

स्वस्थ होने की दर 98.81 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान देश के 20 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई, जिनमें से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में 144 बढ़े। इसके अलावा, गुजरात में 85, दिल्ली में 19, केरल में 41, कर्नाटक में 39, राजस्थान में 17, तमिलनाडु में 34, उत्तर प्रदेश में 19, गोवा में 18, पश्चिम बंगाल में 08, ओडिशा में 06, हरियाणा में 06, मध्य प्रदेश में 04, पंजाब में 04, उत्तराखंड में 04, चंडीगढ़ में तीन, पुड्डुचेरी में 02, आन्ध्र प्रदेश, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में क्रमश: एक-एक सक्रिय मामले बढ़े। वहीं इस दौरान कर्नाटक में एक और राजस्थान में दो मरीजों की इस जानलेवा महामारी के कारण जान गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.