After Header-1

तमिलनाडु में सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो वायरल का मामला, अब तक 11 मामले दर्ज

चेन्नई। तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों में दहशत पैदा करने के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो वायरल किये जाने के मामले में अब तक कुल 11 मामले दर्ज किये गये हैं। राज्य विधानसभा में सोमवार को वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री पीटीआर पलानीवेल त्यागराजन ने कहा कि तमिलनाडु शांति, सुरक्षा और सद्भाव का स्वर्ग बना हुआ है।

साथ ही सरकार के कारगर प्रबंधन के कारण कानून और व्यवस्था की हालत सुदृढ़ है। उन्होंने कहा कि हाल ही में असामाजिक तत्वों ने झूठे वीडियो वायरल कर प्रवासी मजदूरों में दहशत फैलाने की कोशिश की। इस मामले में त्वरित कार्रवाई के जरिए असामाजिक तत्वों के इन कोशिशों को विफल कर दिया गया है। पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कुल 11 मुकदमे दर्ज किए और गिरफ्तारियां भी की गई हैं।

उन्होंने दावा किया कि इस मामले में सरकार ने सख्त कार्रवाई की जिसे सभी वर्गाें ने सराहा। इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री त्यागराजन ने कहा कि बिहार और झारखंड की सरकारों का समर्थन के सहारे व विश्वास निर्माण के अनेक उपाय किए गए ताकि श्रमिकों ऐसे अफवाहों पर ध्यान न दें।

श्रमिकों को बताया गया कि राज्य में श्रमिकों को सुरक्षित काम करने की स्थिति है और पूरे राज्य में माहौल शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी के खतरे को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाने के तौर पर प्रदेश के सभी थानों में सीसीटीवी सिस्टम संस्थापित किये जायेंगे। उन्होंने कुल 38.25 करोड़ रुपये की लागत से दो चरणों में सीसीटीवी लगाये जायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.