अनुराग ठाकुर ने कहा , राहुल महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के प्रति गंभीर हैं तो उन्हें जानकारी साझा करनी चाहिए

नागपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगर सच में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के प्रति गंभीर हैं तो उन्हें जानकारी साझा करनी चाहिए। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने टिप्पणी की थी कि “ अब भी महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया जा रहा है।

इस टिप्पणी को लेकर दिल्ली पुलिस ने आज उनसे उनके आवास पर पूछताछ की। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पत्रकारों से बात करते हुए, ठाकुर ने पूछा कि क्या राहुल गांधी कुछ छुपाने की कोशिश कर रहे हैं? सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा, “ कुछ भी बोलकर चर्चा में रहने की कुछ लोगों की आदत सी हो गई है। लेकिन, वे विषय की गंभीरता को नहीं समझते। अगर राहुलजी वाकई महिलाओं के मुद्दों के प्रति गंभीर हैं तो उन्हें इसकी जानकारी देनी चाहिए। वह क्या छुपा रहे हैं?… यह तब झूठ था या वह अब झूठ बोल रहे हैं। इस बारे में वही बता सकते हैं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.