After Header-1

जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा सरकार

नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने भाजपा नीत सरकार पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भारत के नक्शे को अलग तरीके से देखता है और केवल विपक्षी पार्टियों द्वारा शासित राज्यों को निशाना बनाता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रख्यात वकील सिब्बल अपने नए मंच ‘इंसाफ’ के साथ देश के लिए एजेंडा और नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करने हेतु जंतर-मंतर पर बुलाई गई सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी की कार्रवाई का संदर्भ देते हुए कहा कि यह बिहार की सत्ता गंवाने पर भाजपा की प्रतिक्रिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ आप देख सकते हैं कि बिहार में क्या हो रहा है। उन्हें (राजद नेता व उप मुख्यमंत्री)तेजस्वी यादव और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के एकसाथ आने की पीड़ा महसूस हो रही है…लालू जी के मुख्यमंत्री पद छोड़े सालों हो गए हैं। उन्हें अब अचानक ये मामले याद आ रहे हैं।’’

Leave A Reply

Your email address will not be published.