After Header-1

भ्रष्टाचार भुसन का कोई अवार्ड होता तो अखिलेश को जरूर मिलता

लखनऊ। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेशपाठक ने तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार भुसन का कोई अवार्ड होता तो वो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को जरूर मिलता। उन्होंने कहा कि 9 नेताओं ने एक लेटर पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा। नेताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसियां लगातार विपक्ष के नेताओ को टॉरगेट कर रहीं हैं। इस लेटर को लिखने वाले सभी नेता भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करने का काम कर रही है। जबकि सपा सरकार घोटालेबाजों की पोषक थी। उन्होंने कहा कि आपको बताना चाहता हूं कि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी इस लेटर पर हस्ताक्षर किए हैं। सपा सरकार में भ्रष्टाचार में डूबी रही है। सपा शासन में 2 हजार करोड़ एंबुलेंस घोटाला हुआ। रिवर फ्रंट, जेपीएनआइसी घोटाला, भूखंड आवंटन, खनन के घोटाले सपा सरकार में हुए। अखिलेश सरकार में लैपटॉप घोटाला भी हुआ।

डिप्टी सीएम ने कहा कि पुलिस भर्ती और समाजवादी पेंशन के नाम पर हुए घोटालों से पूरा प्रदेश परिचित है। उन्होंने कहा कि अखिलेश, जिन एक्सप्रेस-वे का जिक्र करते नहीं थकते हैं। उनके निर्माण में भी घोटाला हुआ। पशुपालन में भी घोटाला हुआ। पशुओं को लगाने के लिए आये इंजेक्शन मनुष्यों को लगाकर खपाये गए। जनता के पैसों का दुरूपयोग समाजवादी सरकार में हर स्तर पर हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.