After Header-1

शिवमोग्गा हवाई अड्डे का उद्घाटन मोदी ने किया उद्घाटन

नयी दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (सोमवार) शिवमोग्गा हवाई अड्डे का उद्घाटन किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं की नींव रखी। इस साल प्रधानमंत्री का चुनावी कर्नाटक का यह पांचवां दौरा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में रोड शो किया। रोड शो को दौरान वह जनता को हाथ जोड़कर नमन करते हुए भी दिखाई दिखे।

पीएम मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में हवाई अड्डे का भ्रमण किया और निरीक्षण किया। शिवमोग्गा एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा का अभिवादन किया। बीएस येदियुरप्पा आज अपना 80वां जन्मदिन भी मना रहे हैं।

शिवमोग्गा एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह भव्य और खूबसूरत है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा “शिवमोग्गा हवाई अड्डा भव्य और सुंदर है। इस एयरपोर्ट पर कर्नाटक की परंपरा और तकनीक का मेल देखा जा सकता है। यह सिर्फ एक हवाई अड्डा नहीं है। यह इस क्षेत्र के युवाओं के सपनों की एक नई यात्रा का अभियान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.