After Header-1

यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी 

कीव। यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई और रात भर सायरन बजते रहे है।
यह जानकारी देश के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय के हवाई हमले के आंकड़ों के अनुसार दी गई है।

मंत्रालय के आनलाइन मानचित्र में दिखाया गया है कि यूक्रेन के निप्रॉपेट्रोस और खार्किव के क्षेत्रों के साथ-साथ  यूक्रेन नियंत्रित हिस्सों और डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) में हवाई हमले की चेतावनी प्रभावी थी।

यूक्रेन के मीडिया ने शुक्रवार देर रात बताया कि यूक्रेन के कीव क्षेत्र के साथ-साथ खार्किव क्षेत्र और यूक्रेन-नियंत्रित में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। इस महीने की शुरुआत में यूक्रेन के पावर ग्रिड आपरेटर उक्रेनर्गो के प्रमुख ने कहा कि रूसी हमलों के कारण यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को करोड़ों डॉलर का नुकसान हो सकता है।

यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शिमहल ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि रुस के 10 अक्टूबर 2022 से शुरु किए गए हमलों से यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे का लगभग पचास प्रतिशत हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.