After Header-1

कश्मीर में 9 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

श्रीनगर । केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने कश्मीर घाटी में अलग-अलग जगहों से नौ मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद की है। पुलिस ने आज यहां बताया कि बारामूला जिले एक पुलिस दल ने लालपोरा कुंजर में गश्त के दौरान शाहिद अहमद वानी और समीर अहमद राठेर मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस को उनकी तलाशी में 108 ग्राम चरस बरामद हुई। वहीं एक अन्य घटना में पुलिस ने दीवानबाग में स्थापित एक तलाशी नाके पर दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों की पहचान शैब शौकत मीर और साकिब इब्राहिम पीर के रूप में हुई है। पुलिस को उनके पास से 215 ग्राम चरस बरामद हुई।

अनंतनाग में सरनाल बाला में स्थापित एक तलाशी नाके पर पुलिस ने तीनों लोगों को ले जा रहे एक वाहन को रोका। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कोडीन फास्फेट की 29 बोतलें बरामद की गईं। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया गया हैं।

गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान बिलाल अहमद डार, सज्जाद अहमद खान और महराज-उद-दीन लोन के रूप में हुई है। इसी तरह, कुलगाम में लोवरमुंडा काजीगुंड में स्थापित एक चौकी पर पुलिस दल ने एक कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर उबैद अहमद सोफी को गिरफ्तार किया।

तलाशी में उसके कब्जे से दो किलो चरस बरामद की। इसी दौरान दामीदुल्ला चौराहे पर स्थापित एक अन्य जांच चौकी पर फरसाल की पुलिस दल ने अरवानी बिजबेहरा निवासी मोहम्मद याकूब मलिक नामक एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.87 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी व्यक्तियों को संबंधित थानों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.