शैली ओबेरॉय बनीं दिल्ली की महापौर

नयी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय निर्वाचित घोषित की गईं। उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद आज संपन्न में हुए मतदान में सुश्री ओबेरॉय को 150 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले। पिछले 10 साल में दिल्ली की महापौर पद पर पहली बार कोई महिला मेयर चुनी गयी हैं। सुश्री ओबेरॉय दिल्ली के पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं 86 की पार्षद हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.