After Header-1

मातोश्री में उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले गुट को असली शिवसेना समूह के रूप में मान्यता और उन्हें पार्टी का चिन्ह देने संबंधी चुनाव आयोग के फैसले के परिप्रेक्ष्य में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यहां मातोश्री में पार्टी नेताओं तथा सांसदों एवं विधायकों की तत्काल बैठक बुलाई है।

बैठक में  ठाकरे की अगली भूमिका पर सभी की निगाहें टिकी हैं। प्रदेश भर में उनके समूह के नेता मातोश्री के लिए रवाना हो चुके हैं। इस बीच यह देखना भी उतना ही अहम होगा कि बैठक में कौन-कौन मौजूद रहेगा।

इससे यह स्पष्ट हो जायेगा कि ठाकरे गुट में बचे विधायक और सांसद इस फैसले के बाद भी उनके साथ रहेंगे या शिंदे गुट में चले जायेंगे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सत्ता संघर्ष के मसले पर उच्चतम न्यायालय में पिछले तीन दिनों से लगातार सुनवाई जारी थी और कहा गया कि इस मामले की सुनवाई 21 फरवरी को होगी।

इससे पहले ही पहले ही चुनाव आयोग ने शुक्रवार शाम शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और तीर-धनुष प्रतीकचिहन् देने का फैसला किया जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गयी है। ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना गुस्सा जाहिर किया और चुनाव आयोग तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.