कश्मीर में हिमपात होने के आसार

श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में गुरुवार को हल्की से मध्यम वर्षा तथा भारी हिमपात होने के आसार हैं और श्रीनगर के कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने के भी अनुमान हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर शुक्रवार से अगले सप्ताह तक हल्की बारिश और हिमपात के साथ बादल छाये रहने के आसार हैं।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पहले शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस अवधि के दौरान यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान में पहले से और अधिक सुधार हुआ है। यहां गुरुवार को शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिसका तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान 0.4 मिमी बारिश और 0.1 सेमी तक बर्फबारी भी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था, जो इस अवधि के दौरान तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि कोकेरनाग का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इसके अलावा, कश्मीर के सीमावर्ती जिला कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यह शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जो मौसम की इस अवधि के दौरान सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रहा।

Leave a Reply