सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचायें : रेखा आर्य

नैनीताल ।  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने  कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की जनोपयोगी योजनाओं को घर-घर जाकर जनता तक पहुंचाएं।

आर्य ने चंपावत में जिला कार्यसमिति की बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में संगठन और कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाओ मैदान में उतरेगी। बैठक में प्रभारी मंत्री ने आगामी चुनावी रणनीति को धार देने के साथ ही कार्ययोजना को ठोस व अंतिम रूप दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ ही सरकार व संगठन में सामंजस्य भी चर्चा के मुख्य एजेंडा में शामिल है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आगामी समय मे देश मे लोकसभा व प्रदेश में निकाय चुनाव होने वाले हैं,ऐसे में भाजपा हर प्रकार की चुनौती का सामना करने को तैयार है।

उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को हरेक व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने बजट को सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय वाला बताया।

कहा कि सरकार ने बजट में हर व्यक्ति का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि आम बजट किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाओं, उद्योगपतियों समेत सभी वर्गों को राहत देने वाला है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री निर्मल माहरा, महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया, विकास शर्मा, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, भुवन जोशी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply