After Header-1

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,सरकार के पास एक वाशिंग मशीन

नयी दिल्ली । राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के सरकार के एक पास एक वाशिंग मशीन होने तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राजधर्म वाले एक बयान का उल्लेख किये जाने पर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार नोंकझोंक हुयी।

खड़गे ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि सरकार के पास एक वाशिंग मशीन है जिसमें आरोपित व्यक्ति साफ होकर निकलता है और उसके खिलाफ विभिन्न एजेंसियों के छापे बंद हो जाते हैं। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि विपक्ष के नेता को वाशिंग मशीन की प्रामाणिकता सिद्ध करनी होगी।

इस पर कांग्रेस के सदस्यों ने अपनी सीट से उठकर जोरदार हंगामा किया। सभापति ने कहा कि खोखली बातें कैसे कही जा सकती है। खड़गे के राजधर्म के पालन वाले  वाजपेयी के बयान का जिक्र किये जाने के बाद उसको लेकर सदन के नेता पीयूष गोयल और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ कहा लेकिन शोरगुल के कारण नहीं सुना जा सका।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.