After Header-1

2026 विश्व कप तक खेलने पर कर रहे हैं विचार मेसी

अर्जेंटीना फुटबाल टीम के कप्तान लियोनेल मेसी ने कहा है कि वह 2026 फीफा विश्व कप में खेलने पर विचार कर रहे है लेकिन उनकी भागीदारी कई बातों पर निर्भर करेगी। इससे पहले मेसी ने कतर में 2022 विश्व कप फुटबॉल के बाद सन्यास की घोषणा की थी।

कतर विश्व कप में अर्जेंटीना के विजयी अभियान ने मेसी को छठें विश्व कप में खेलने की संभावना पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित किया। विश्व कप में मेसी ने सात गोल किए और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। मेसी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में टूर्नामेंट के दौरान 39 साल के हो जाएंगे।

35 वर्षीय मेसी ने अर्जेंटीना के खेल दैनिक समाचार पत्र ओले को बताया कि मुझे नहीं पता, मैंने हमेशा कहा है कि उम्र के कारण मुझे लगता है कि 2026 टिके रहना मुश्किल होगा। मुझे फुटबॉल खेलना पसंद है और जब तक फिट महसूस करता हूं और इसका आनंद लेना जारी रखूंगा। लेकिन अगले विश्व कप तक बहुत कुछ कई चीजों पर निर्भर करेगा।

अर्जेंटीना के मैनेजर लियोनेल स्कालोनी ने पिछले साल दिसंबर में पत्रकारों से कहा था कि वह मेसी के लिए नंबर 10 की टीशर्ट तब तक रखेंगे जब तक वह खेलना चाहते हैं। इस बीच, मेसी ने कहा कि 18 दिसंबर, 2022 को लुसैल में विश्व कप फाइनल में फ्रांस पर अर्जेंटीना की पेनल्टी शूटआउट जीत के बाद भी वह भावनात्मक रुप से उच्च स्तर पर था।

मेसी ने कहा कि मेरे करियर के अंत में इसे हासिल करना आश्चर्यजनक था। उन्होंने कहा कि मेरा करियर लगभग समाप्त हो चुका है और मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर कुछ हो सकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.