शोपियां में एचएम का आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में हिज्बुल मुजाहिदीन (एचएम) के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि होमहुना नागबल निवासी और 2017 से सक्रिय हिज्बुल आतंकवादी नसीर अहमद शेर गोजरी उर्फ कासिम भाई को पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया है।

एक पुलिस ट्वीट में कहा गया, शोपियां पुलिस और सेना ने 2017 के बाद से सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले एचएम आतंकवादी में से एक को गिरफ्तार किया, जिसका नाम नासिर अहमद शेर गोजरी उर्फ कासिम भाई पुत्र अली मोहम्मद निवासी होमहुना नागबल है। वह विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल था। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और आतंकी नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.