After Header-1

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनप्रीत बादल भाजपा में शामिल

नयी दिल्ली। मनप्रीत सिंह बादल आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। मनप्रीत सिंह बादल पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी महासचिव तरुण चुघ नेबादल को पार्टी की सदस्यता पर्ची एवं गुलदस्ता देकर भाजपा में पदार्पण कराया।

बादल ने शिरोमणि अकाली दल छोड़ कर अपनी पार्टी पंजाब पीपुल्स पार्टी बनायी थी। बाद में वे पार्टी समेत कांग्रेस में आये थे। वह पूर्व में अकाली-भाजपा सरकार के दौरान और फिर कांग्रेस शासन काल में भी राज्य सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं।  बादल ने भारत जोड़ो यात्रा के बीच आज सुबह कांग्रेस से इस्तीफा दिया और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात करने के बाद दोपहर में औपचारिक रूप से भाजपा का दामन थाम लिया।

राजनीति में बहुत कम मौके मिले हैं जब किसी ‘शेर’ से मुलाकात हो

बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘राजनीति में बहुत कम मौके मिले हैं जब किसी ‘शेर’ से मुलाकात हो। कुछ दिन पहले मैं एक ‘शेर’ से मिला हूं और वो हैं भारत के गृह मंत्री अमित शाह। उन्होंने मुझे एक बात कही, जो मेरे दिल को छू गई। शाह ने मुझसे कहा कि पंजाब ने हिंदुस्तान के लिए 400 हमले झेले हैं। हम पंजाब को उसके अपने हाल पर नहीं छोड़ेंगे। हम पंजाब को संवारेंगे, सुधारेंगे।शाह की यह बात मुझे छू गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.