खडगे ने लगाया भाजपा सरकार पर आर्थिक असमानता बढ़ाने का आरोप

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने भाजपा की सरकार पर आर्थिक असमानता बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने इसी असमानता को खत्म करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया है।

खडगे ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण देश का आम नागरिक आर्थिक गैर बराबरी की गहरी खाई में फंस गया है और देश की बड़ी संपत्ति कुछ ही लोगों के हाथ में चली गई है।

भाजपा द्वारा थोपे गए इस आर्थिक संकट से निपटने के लिए कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के रूप में देशव्यापी आंदोलन छेड़ा हुआ है।  खडगे ने ट्वीट किया ‘‘भाजपा ने आर्थिक असमानता की खाई को इतना गहरा कर दिया है कि देश का आम इंसान उसमें धंसता जा रहा है।

भारत में सबसे अमीर एक प्रतिशत के पास देश की कुल संपत्ति का 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा है, जबकि आधी आबादी के पास तीन प्रतिशत ही हिस्सा बचा है। उन्होंने कहा कि पर्टी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक सात सितंबर से चल रही भारत जोड़ो यात्रा,आर्थिक असमानता की खाई को भरने का आंदोलन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.