अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज

रायबरेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का 2022 अभी भी चल रहा है। सभी के कैलेंडर बदल गए, लेकिन इनके अभी भी वही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने वादा किया था कि 2022 तक सभी को रोजगार देंगे, स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारेंगे, सड़कें सही करेंगे। लेकिन ये 2022 बीतने पर कुछ भी नहीं कर पाए और अभी भी वादों की बात कर रहे हैं।

अखिलेश, सपा विधायक मनोज पांडे की मां की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता बेरोजगारी, महंगाई से त्रस्त है, जिसका जिसका जबाब इन्हें जरूर मिलेगा। सरकार पर आरोप लगाते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि योगी सरकार हर तरीक़े से तानाशाही पर उतर चुकी है। वह समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों को जानबूझकर परेशान कर रही है। सरकार सपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं कि पहले पहचान करती है फिर उनके जीवन भर कि मेहनत की कमाई से बनाए घर व दुकान को अहंकार वश तोड़ देती है।

अखिलेश यादव ने गुरुबक्सगंज हादसे में मारे गए किसानों के परिजनों से भी मुलाकात किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि समाजवादी पार्टी उनके दुःख में साथ है।अखिलेश यादव ने सभी मृतकों के परिवारों को एक-एक लाख की सहायता भी दिए जाने का भरोसा दिया। इसके पहले सपा प्रमुख के रायबरेली पहुंचने पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख का जमकर स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.